Home delhi मस्क की तारीफ, अमेरिका को फिर महान बनाने का वादा, नतीजों के...

मस्क की तारीफ, अमेरिका को फिर महान बनाने का वादा, नतीजों के बीच क्या बोले ट्रंप?

90
0
Google search engine

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने वाले हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत लगभग तय हो गई है. नतीजों के बीच ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने संबोधन में एलन मस्क समेत अपनी पूरी टीम का आभार जताया. उन्होंने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप को भी उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया. इस दौरान ट्रंप ने अपने पूरे परिवार और सास-ससुर का भी जिक्र किया.
ट्रंप ने नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह ऐसा समय है जबअमेरिका को मरहम की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पहली बार अमेरिका में ऐसा राजनीतिक बदलाव हुआ.
ट्रंप ने कहा कि, ‘मैं अमेरिका के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने 47वें राष्ट्रपति के तौर पर मुझे चुना है. मैं हर दिन आपकी लड़ाई लड़ता रहूंगा. हर सांस के साथ अमेरिका के लोगों के लिए लडूंगा.’
अमेरिका का जुनून पसंद आया-ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि ऐसी जीत अमेरिका ने कभी नहीं देखी, यह अमेरिका का सुनहरा दौर होगा. उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के लोगों की ऐसी जीत है जो अमेरिका को दोबारा महान बनाने का काम करेगा. नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया और पेन्सिल्वेनिया जैसे राज्यों ने हमें वोट दिया और हम 315 इलेक्टोरल वोट जीतेंगे.
अमेरिका फिर से महान बनेगा. ट्रंप ने कहा कि हम पॉपुलर वोट में भी आगे हैं, मुझे अमेरिका का जुनून और प्यार पसंद आया. ट्रंप ने कहा कि किसी को भी ऐसी जीत की उम्मीद नहीं थी यह जीत बेहद अभूतपूर्व है.
अवैध अप्रवास पर क्या बोले ट्रंप?
हमें लोगों को आने देना है लेकिन वो अमेरिका में लीगल रास्ते से आएं, हमें अमेरिका की सुरक्षा के लिए बॉर्डर की स्थिति को मजबूत करना है. अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने वालों की एंट्री बंद होनी चाहिए. ट्रंप ने एलन मस्क की तारीफों के भी कसीदे पढ़े.
उन्होंने मस्क को शाइनिंग स्टार बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रचार में बहुत साथ दिया. वहीं उनके उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने कहा कि हम राजनीतिक कमबैक के साथ आर्थिक कमबैक भी करेंगे और अमेरिका के लोगों के सपनों को साकार करेंगे.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here