Home Latest News Jalandhar में 15-20 हथियारबंद युवकों का परिवार पर हमला:मां-बेटी समेत 4 घायल,...

Jalandhar में 15-20 हथियारबंद युवकों का परिवार पर हमला:मां-बेटी समेत 4 घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती; गाड़ियों में की तोड़फोड़

3
0
Google search engine

पड़ोसी महिला पर हमले की साजिश का आरोप

जालंधर के रामनगर (फाटक के पास) इलाके में आपसी और राजनीतिक रंजिश के चलते मंगलवार रात 11 बजे एक परिवार पर 15 हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तलवारों से परिवार के सदस्यों पर वार किए। हमले में पिता, मां, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने गली में खड़ी गाड़ियों और एक थार में भी तोड़फोड़ की।
पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के समय उनका पति और बेटा घर पहुंचे ही थे कि पीछे से युवक गाली-गलौज करते हुए आ गए। परिवार के सदस्य बाहर निकले तो आरोपियों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां और बेटी को भी पीटा और घसीटा गया। परिवार के सदस्यों ने सिर पर वार रोकने के लिए हाथ आगे किए, जिससे उनके सिर, हाथ और कंधों पर चोटें आईं।
पीड़ित परिवार ने पड़ोसी महिला नीलम सोढ़ी पर हमलावरों को भेजने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि वे आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े हैं और पिछला चुनाव भी लड़ चुके हैं, जबकि नीलम सोढ़ी भाजपा से संबंधित हैं। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते महिला ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर युवकों को उनके पीछे भेजा।

पुलिस कर रही जांच

हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई। परिवार ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। थाना नंबर-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here