Home Latest News IND vs NZ: पावरप्ले बॉलिंग के स्टार हैं अर्शदीप सिंह, T20 के...

IND vs NZ: पावरप्ले बॉलिंग के स्टार हैं अर्शदीप सिंह, T20 के बाद ODI में भी लगाई विकेट की झड़ी

3
0
Google search engine

टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके अर्शदीप सिंह ने वनडे फॉर्मेट में भी ये कमाल जारी रखा है.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है. IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक, टी20 फॉर्मेट में बाएं हाथ के स्टार गेंदबाज ने विकेटों की झड़ी लगाई है और अपनी टीमों को कई मैच जिताए हैं और रिकॉर्ड भी बनाए हैं. मगर टी20 ही नहीं बल्कि वनडे फॉर्मेट में भी अर्शदीप अपना जलवा दिखा रहे हैं. खास तौर पर पावरप्ले में उनका कमाल जारी है, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 2 विकेट झटक लिए.

सीनियर के बिना चमके अर्शदीप

ऑकलैंड में वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी के लिए उतरी. अब इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह जैसा स्टार गेंदबाज नहीं खेल रहा, जबकि पहले मैच के लिए मोहम्मद सिराज को भी आराम दिया गया था. ऐसे में अनुभवहीन बॉलिंग अटैक में सबसे ज्यादा अनुभव रखने वाले अर्शदीप सिंह पर ही जिम्मेदारी थी कि शुरुआती सफलताएं दिलाएं और पंजाब के इस गेंदबाज ने निराश नहीं किया.
न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी. उन्होंने ओपनर विल यंग को शॉर्ट पिच गेंद पर फंसाया, जो पुल शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गए. दूसरे विकेट के लिए भी अर्शदीप और भारत को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. 9वें ओवर में अर्शदीप ने हेनरी निकोल्स को भी इसी जाल में फंसा दिया और पवेलियन लौटा दिया. इस तरह पहले पावरप्ले के अंदर ही अर्शदीप ने 2 विकेट झटककर न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया.

पावरप्ले में दमदार गेंदबाजी जारी

ये अर्शदीप के वनडे करियर का 19वां मैच है, जिसमें 18 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की. इन 18 पारियों में उन्होंने पावरप्ले यानि शुरुआती 10 ओवर के अंदर ही कुल 17 विकेट हासिल कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 71 ओवर की गेंदबाजी की है और 20.17 की बेहतरीन औसत के साथ ये 17 विकेट लिए हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट भी 4.83 रन प्रति ओवर का ही है.
ये बताने के लिए काफी है कि नई गेंद के साथ अर्शदीप सिंह सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में ही नहीं, बल्कि वनडे क्रिकेट में भी उतने ही असरदार हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टी20 सीरीज के दौरान अर्शदीप ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा 65 विकेट के टिम साउदी के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. अर्शदीप ने सिर्फ 99 पारियों में ऐसा किया था.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here