Home Latest News Jalandhar में चोरी की तारों के बोरे बरामद:4 महीने पहले कमरा लिया,...

Jalandhar में चोरी की तारों के बोरे बरामद:4 महीने पहले कमरा लिया, कबाड़ का कारोबार बताया; पुलिस के बुलाने पर नहीं पहुंचा किराएदार

3
0
Google search engine

जालंधर में किराए के मकान से पुलिस ने चोरी की तारें बरामद की हैं।

पुलिस ने मकान मालिक की मदद से बंद कमरों के ताले खुलवाकर तलाशी ली तो वहां कटी हुई तारों से भरे कई बोरे मिले। कमरे में रहने वाला किराएदार बुलाने के बावजूद नहीं पहुंचा। पुलिस ने सामान जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला जालंधर के रामामंडी थाना क्षेत्र का है। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मुस्लिम कॉलोनी के कुछ बंद कमरों में चोरी का सामान छिपाकर रखा गया है। थाना रामामंडी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने देखा कि संबंधित कमरे बाहर से बंद थे। इसके बाद पुलिस ने कमरों में रहने वाले युवक से फोन पर बात की और उसे तुरंत वहां आने को कहा। हालांकि, युवक ने पुलिस के साथ टालमटोल करना शुरू कर दिया और मौके पर आने से इनकार करता रहा।
पुलिस ने घर की तलाशी ली तो तारें मिलीं जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह और पुलिस टीम ने मकान मालिक गुरविंदर सिंह से संपर्क किया। उनकी मौजूदगी में बंद कमरों के ताले खुलवाए गए। जब पुलिस ने अंदर जाकर तलाशी ली तो वहां कटी हुई तारों से भरे कई बोरे बरामद हुए। पुलिस ने इन सभी बोरों को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने भिजवा दिया।
4 महीने पहले मकान किराए पर लिया था मकान मालिक गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसने 4 महीने पहले रमजान नाम के एक युवक को कमरा किराए पर दिया था। रमजान ने खुद को कबाड़ का कारोबारी बताया था। मकान मालिक का कहना है कि जब पुलिस ने कमरे में चोरी का सामान होने की बात कही तो वह खुद हैरान रह गया, क्योंकि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने भी रमजान को कई बार फोन करके मौके पर बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आया।
आरोपी को थाने पर बुलाया एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि बरामद तारों को जब्त कर लिया गया है। आरोपी किराएदार को पूछताछ के लिए थाने में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी समय पर थाने में पेश नहीं होता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये तारें कहां से चुराई गई थीं और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here