Home Latest News Punjab CM की इच्छा सुन खुश हुआ Pakistan : PAK मंत्री बोले-...

Punjab CM की इच्छा सुन खुश हुआ Pakistan : PAK मंत्री बोले- दिल से वेलकम; भगवंत मान ने कहा था- मैं वहां जाना चाहता हूं

6
0
Google search engine

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण मिला है।

यह निमंत्रण पाकिस्तान के प्रांतीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और पाक सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा ने दिया है। हाल ही में मान ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान लाहौर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने की इच्छा जताई थी।
रमेश सिंह अरोड़ा ने कहा कि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आपसी भाईचारे के संबंधों को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके विधानसभा स्पीकर के साथ अच्छे संबंध हैं। वे भी पाकिस्तान आने के इच्छुक रहे हैं। इसलिए वे पूरे दिल से सभी विधानसभा सदस्यों की मेजबानी करेंगे।
बता दें कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान में सिखों की आबादी में भारी गिरावट आई है। वर्तमान में सिखों की संख्या मात्र 15,998 है, जो कि देश की कुल आबादी का लगभग 0.01% है। जबकि बंटवारे से पहले 1947 में विभाजन से पहले आज के पाकिस्तान वाले भौगोलिक क्षेत्र में सिखों की आबादी लगभग 20 लाख थी।
CM मान को पाकिस्तान से मिला आधिकारिक निमंत्रण।

CM मान को पाकिस्तान से मिला आधिकारिक निमंत्रण।

4 पॉइंट्स में पढ़ें क्या बोले पाकिस्तान के मंत्री…

  • अरोड़ा बोले- सरदार भगवंत सिंह मान को सलाम: पाकिस्तान के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने सोमवार को वीडियो संदेश के माध्यम से निमंत्रण देते हुए कहा कि सरदार भगवंत सिंह मान हम आपको सलाम करते हैं। आपने विधानसभा के पटल पर यह कहा था कि आप पाकिस्तान की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार जाने नहीं दे रही है।
  • आकर देखिए पाकिस्तान कितना खूबसूरत है: पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रूप में, PSGPC की ओर से और पाकिस्तान व पंजाब के एक नागरिक के रूप में, मैं आपको और पूरी पंजाब विधानसभा को आमंत्रित करता हूं। मंत्री ने कहा कि आकर देखिए कि पाकिस्तान कितना खूबसूरत है। पाकिस्तान एक खूबसूरत गुलदस्ता है, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, मसीह, हम सब पाकिस्तान की खुशहाली की बात करते हैं।
  • यहां बसने वाले सभी लोग बराबर हैं: इस पाकिस्तान में जितना एक मुस्लिम आजाद है, उतने ही यहां रहने वाले हिंदू, सिख और मसीह भी आजाद हैं। हम गारंटी देते हैं कि यहां बसने वाले सभी लोग बराबर हैं। मान साहब, मुझे यह तो नहीं पता कि भारत की हुकूमत आपको आने की इजाजत देती है या नहीं। लेकिन आप सभी को यहां आने के लिए निमंत्रण देता हूं।
  • अन्य धर्मों के ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करें: रमेश सिंह अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां के साथ अपने सौहार्दपूर्ण संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान आने के इच्छुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय विधायक न केवल गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर आएं, बल्कि अन्य धर्मों के ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करें।

CM मान ने केंद्र सरकार पर कसा था तंज

मुख्यमंत्री भगवंत मान को 27 से 29 नवंबर तक लाहौर में आयोजित होने वाले चौथे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का न्योता मिला था। यह निमंत्रण प्रसिद्ध पंजाबी कवि बाबा बशीर हुसैन नजमी (बाबा नजमी) और ‘पंजाबी प्रचार संगठन’ द्वारा भेजा गया था।
23 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान इस निमंत्रण का जिक्र करते हुए सीएम मान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसा था और यात्रा की अनुमति मिलने पर संदेह जताया था। उन्होंने कहा था कि कि ये लोग तो मुझे फ्रांस या जापान जाने की अनुमति भी नहीं देते, भला मुझे पाकिस्तान जाने की अनुमति कैसे देंगे?
इसके साथ ही भगवंत मान ने यह सुझाव भी दिया था कि यदि केंद्र सरकार से राजनीतिक और सुरक्षा क्लीयरेंस मिल जाती है, तो पूरा पंजाब सदन एक साथ करतारपुर साहिब कॉरिडोर के रास्ते जाकर पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारों के दर्शन कर सकता है।

फ्रांस यात्रा को लेकर भी हुआ था विवाद

इससे पहले भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को लेकर भी विवाद सामने आया था। केंद्र से अनुमति नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने हाई कोर्ट का रुख किया था और अनुमति मिलने पर फ्रांस गए थे। वापसी के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के लिए रोके जाने को लेकर मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया था।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here