Home Latest News Ludhiana में युवक की गोली मारकर हत्या:पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई, गाड़ी...

Ludhiana में युवक की गोली मारकर हत्या:पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई, गाड़ी तोड़ी; दो गुटों में झगड़े के बाद फायरिंग

3
0
Google search engine

लुधियाना के ताजपुर रोड पर गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुआ विवाद झगड़े में बदल गया।

दो गुटों के बीच कहासुनी और झगड़े के बाद फायरिंग हुई। इसमें 31 साल के दरबारा उर्फ हैरी को गोली लग गई। उसे सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विवाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे पक्ष की गाड़ी तोड़ दी। इसके बाद दूसरा गुट विरोध करने पहुंचा, तभी फायरिंग हुई। छाती में गोली लगने के कारण हैरी की मौत हो गई। हैरी ड्राइवर का काम करता था। युवक का शव निजी अस्पताल की मोर्चरी में रखा है।
4 पॉइंट्स में पढ़ें क्या बोलीं पत्नी…
  • मेरे पति को बुखार था: हैरी की पत्नी राजविंदर ने बताया कि मेरे पति को बुखार था। वह घर पर बैठे थे। तभी उनका एक दोस्त आया और उसने बताया कि वहां गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। इतने में चार-पांच और लड़के आ गए और वे मेरे पति को अपने साथ ले गए।
  • फोन आया कि हैरी को गोली लग गई: राजविंदर ने बताया कि मंगलवार रात करीब 3 बजे मेरे पास फोन आया कि हैरी को गोली लग गई है। राजविंदर ने कहा कि जो लड़के आगे थे, उन्हें खरोंच तक नहीं आई, जबकि मेरा पति छह-सात लोगों के पीछे खड़ा था और उसे गोली लग गई।
  • पिछले शनिवार भी हुई थी लड़ाई: राजविंदर ने बताया कि पिछले शनिवार भी लड़ाई हुई थी। उस दिन भी वे लड़के पति को अकेले पीटकर गए थे। वह अपनी सहेली सीनू के साथ था, जो गिलां पिंड में रहती है। मेरे पास उसकी सहेली की रिकॉर्डिंग तक है, जिसमें वह बता रही है कि होटल में लड़के मारपीट करके गए थे।
  • मुझे इंसाफ मिलना चाहिए: राजविंदर ने कहा कि मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। मेरी यही मांग है कि मुझे इंसाफ मिलना चाहिए। जिन्होंने यह किया, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मेरी तो पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। जब मेरा घर ही उजड़ गया, तो मैं क्या मांगूंगी?
पुलिस मामले की जांच कर रही है
दूसरी तरफ, थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग के हालात और इसमें शामिल लोगों के बारे में जांच के बाद ही साफ होगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here