Home Latest News Jalandhar में Confectionery Shop में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर...

Jalandhar में Confectionery Shop में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

5
0
Google search engine

Jalandhar के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई।

इससे दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार सौरव ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सौरव ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ। उस समय बगल की दुकान के सामने वर्मा बेकरी के मालिक और उनकी दुकान पर काम करने वाले एक लड़के ने आकर उन्हें सूचना दी कि उनकी शॉप में आग लग गई है।
दुकान नंबर 2 और 3 का एग्रीमेंट उनके नाम पर
यह दुकान सौरव और उनके छोटे भाई की है। उन्होंने इस दुकान को इसी साल 17 अगस्त 2026 को किराए पर लिया था। दुकान का नाम ‘भोला मिल्क बार एंड कन्फेक्शनरी’ है, जिसके तहत दुकान नंबर 2 और 3 का एग्रीमेंट उनके नाम पर है।
2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
सौरव का कहना है कि आग लगने के बाद उन्होंने कम से कम आधे घंटे तक फायर ब्रिगेड से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ियां बहुत देर से मौके पर पहुंचीं। हालांकि, बाद में दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की।
आग लगने से दुकान का सारा सामान जल गया।
आग लगने से दुकान का सारा सामान जल गया।
लाखों रुपए का हुआ नुकसान
सौरव के मुताबिक, इस आगजनी में उनका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान में पहले ही करीब साढ़े चार से पांच लाख रुपए का सामान भर दिया था। इसके अलावा, उन्होंने 6 लाख 80 हजार रुपए देकर यह दुकान ली थी।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फायर ब्रिगेड के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, दुकान के मालिक सौरव का कहना है कि आग लगने के असली कारणों का खुलासा पुलिस और प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here