Home Latest News Goa की साध्वी सतीश सैल ने रोशन किया देश का नाम, जीता...

Goa की साध्वी सतीश सैल ने रोशन किया देश का नाम, जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब

2
0
Google search engine

भारत को साल 2026 की नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है।

गोवा की रहने वाली साध्वी सतीश सैल ने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली 75वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह भव्य और ग्लैमरस कार्यक्रम शनिवार रात ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आई 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद साध्वी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की राजनांदिनी पवार को रनर-अप चुना गया और जम्मू-कश्मीर की श्री अद्वैता जी. तीसरे स्थान पर रहीं।
Femina Miss India 2026
अपनी जीत पर खुशी जताते हुए साध्वी सतीश सैल ने इसे अपने लिए ‘अविश्वसनीय पल’ बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है और वे इस मौके के लिए बेहद आभारी हैं।
बता दें इस समारोह में मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी मौजूद थीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि फेमिना मिस इंडिया एक ऐसा मंच है, जो युवतियों को आगे बढ़ने का मौका देता है और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण भी प्रदान करता है। इस मंच से निकली भारतीय प्रतिभागियों ने दुनियाभर में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here