Home Latest News Khanna में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में...

Khanna में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

4
0
Google search engine

खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव गलवड्डी में एक किसान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने घर में ही अवैध रूप से शराब निकाल रहा था। पुलिस ने उसके घर में छापेमारी कर तूड़ी रखने वाले कमरे से करीब 75 लीटर लाहन बरामद की है।
आरोपी की पहचान गांव गलवड्डी निवासी मेजर सिंह के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गलवड्डी में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब तैयार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात सदर थाना के एसएचओ विजयपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ संबंधित घर पर रेड की।
पुलिस ने मौके से आरोपी मेजर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और बरामद लाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सूचना मिलने के बाद सदर थाना के एसएचओ विजयपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ संबंधित घर पर रेड की।
सूचना मिलने के बाद सदर थाना के एसएचओ विजयपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ संबंधित घर पर रेड की।
घर में ही चल रहा था अवैध शराब बनाने का काम
पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब तैयार करने के मामलों का मुद्दा सामने आया है। घरों में छिपाकर रखे गए ऐसे सामान का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना रहता है। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here