Home haryana Rohit Sharma ने रचा इतिहास, वनडे में इस दिग्गज बैट्समैन को पीछे...

Rohit Sharma ने रचा इतिहास, वनडे में इस दिग्गज बैट्समैन को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़

90
0
Google search engine

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान एक बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान एक बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा ने भारत की पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए गस एटकिंसन के ओवर की पांचवीं गेंद पर मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करके शानदार छक्का लगाया.
इस छक्के के दम पर रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबादों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित के नाम कुल 338 छक्के हो चुके हैं। वहीं क्रिस गेल के नाम वनडे क्रिकेट में 331 छक्के थे। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के शाहिद अफरीदी (351) के नाम हैं।
रोहित टीम इंडिया के लिए कटक में ओपनिंग करने आए. उन्होंने खबर लिखने तक 80 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए. रोहित ने छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने अपना शतक भी छक्का जड़कर पूरा किया. उन्होंने शतक के दौरान 11 चौके और 7 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा के सबसे तेज वनडे शतक –
63 गेंदें बनाम अफ़ग़ानिस्तान, दिल्ली 2023
76 गेंदें बनाम इंग्लैंड, कटक 2025
82 गेंदें बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम 2018
82 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2023
84 गेंदें बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2018
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here