शेफाली को दूसरी बार मिला अवॉर्ड
शेफाली वर्मा को दूसरी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें पिछले साल नवंबर में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।
शेफाली ने सितंबर में 360 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी लिए। वह महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए, जबकि फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन की पारी खेली।
गिल 5 बार अवॉर्ड जीतने वाले पहले मेंस खिलाड़ी
ICC ने 2021 में प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड देने की शुरुआत की। तब से गिल ने पांचवीं बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। इसी के साथ वे सबसे ज्यादा बार इस अवॉर्ड को जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बने। गिल ने आखिरी बार पिछले साल जुलाई में अवॉर्ड जीता।
वहीं पिछले साल उन्हें दो बार और 2023 में भी 2 बार अवॉर्ड मिला था। विमेंस प्लेयर्स में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज भी 4-4 बार यह अवॉर्ड जीत चुकी हैं।