बदमाशो ने महिला के गले से सोने की चेन झपटकर पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए।
जालंधर कैट के व्यस्त सदर बाजार इलाके रविवार को दिन के उजाले में एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। बदमाशो ने महिला के गले से सोने की चेन झपटकर पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार दो बदमाश आते है और महिला के गले से सोने के चेन झपटकर फरार बो जाते है। कुछ दिन पहले महिला से बैग छीन ले गए थे बदमाश
यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में ऐसी वारदात हुई है। इससे पहले भी कैंट क्षेत्र में ही बदमाशों ने महिला से दिनदहाड़े बैग छीन लिया था और आसानी से भाग निकले थे। उस पुरानी घटना की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि बदमाशों ने सदर बाजार में इस दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती दे दी है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि जब मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम गलियों की सुरक्षा का क्या होगा? लोगों का सवाल है कि दिन के समय पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लुटेरे इतनी आसानी से कैसे भाग निकलते हैं? पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग
फिलहाल, क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी सख्त करने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक सलाखों के पीछे भेज पाती है।