Home Latest News Amritsar में हथियारों के 5 मॉड्यूल का भंडाफोड़:10 गिरफ्तार, 4 किलो से...

Amritsar में हथियारों के 5 मॉड्यूल का भंडाफोड़:10 गिरफ्तार, 4 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद; पिस्तौल और ड्रोन भी मिला

12
0
Google search engine

अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 4 किलो 409 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12 लाख 90 हजार रुपए की ड्रग मनी, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। उन्होंने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह बरामदगी की है।
सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आरोपियों से पूछताछ पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। इस मामले में पुलिस ने पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने की कोशिश जांच के दौरान आरोपियों को हथियार और नशीले पदार्थ सप्लाई करने वालों के साथ-साथ इनसे सामान हासिल करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इन नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस काम में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here