Home delhi Mohal में पार्क में मिली सिर कटी लाश:सुबह सैर करने पहुंचे लोगों...

Mohal में पार्क में मिली सिर कटी लाश:सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने देखी; पुलिस बोली- हत्या की गई

18
0
Google search engine

मोहाली के जीरकपुर स्थित पीरमुछल्ला नेचर पार्क में गुरुवार सुबह गर्दन कटी लाश मिली।

पार्क में सुबह के वक्त जब लोग सैर करने पहुंचे, तो उन्होंने जमीन पर लाश पड़ी देखी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया है। उसकी हालत देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लाश पुरुष की है या महिला की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या पार्क में ही की गई या कहीं और से लाकर यहां फेंका गया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इससे संदिग्ध लोगों और वाहनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पोस्टमार्टम से पता चलेगा मौत का कारण
पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और समय का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here