Home Latest News Abhishek Sharma, IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका...

Abhishek Sharma, IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका सबसे तेज अर्धशतक, मारे 7 छक्के

32
0
Google search engine

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में 28 गेंदों में 61 रन बनाए. उनके बल्ले से 7 छक्के और 3 चौके निकले.

पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा ने कहर ही बरपा दिया. बाएं हाथ के इस ओपनर ने महज 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 7 छक्के और 3 चौके निकले. बड़ी बात ये है कि अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. अभिषेक ने महज 20 गेंदों में अपनी हाफसेंचुरी पूरी की और वो पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन गए. अभिषेक ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा. इस टीम के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में हाफसेंचुरी लगाई थी.

अभिषेक ने ऐसे की पाकिस्तान की धुना

अभिषेक शर्मा ने सिंगल से अपना खाता खोला लेकिन दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने अपनी पारी का पहला छक्का जड़ दिया. तीसरे ओवर में उन्होंने सैम अय्यूब को आड़े हाथों लेते हुए उनके ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए. इसके बाद अहमद डैनियल के ओवर में भी अभिषेक ने कमाल सिक्स जड़ा. पाकिस्तानी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई करते हुए उन्होंने पावरप्ले में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

अभिषेक को मिले 4 जीवनदान

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अभिषेक शर्मा को एक-दो नहीं बल्कि चार-चार जीवनदान दिए. अराफात मिन्हास की गेंद पर सैम अय्यूब ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद अबरार अहमद ने भी उनका कैच टपका दिया. एक कैच विकेटकीपर उस्मान खान से छूटा और तेज गेंदबाज अहमद डैनियल ने उन्हें रन आउट करने का मौका छोड़ा.अभिषेक ने इन जीवनदानों का फायदा उठाते हुए भारत को पावरप्ले में ही 81 रन कूट दिए. ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी है.

अभिषेक ने पूरे किए 400 छक्के

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 में अपने 400 छक्के भी पूरे किए. उन्होंने क्रिस गेल से कम गेंदों में 400 छक्के लगाए. अभिषेक ने 3513 गेंदों में ये कमाल किया. नंबर 1 पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 3027 गेंदों में 400 सिक्स लगाए.

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here