Home haryana Punjab: डेरा प्रेमियों को Hotel में सोया पनीर की जगह खिला दिया...

Punjab: डेरा प्रेमियों को Hotel में सोया पनीर की जगह खिला दिया मीट, मचा बवाल

118
0
Google search engine

बड़े Hotel में ऐसी बड़ी लापरवाही

शहर के प्रसिद्ध होटलों में आज कल लोग अच्छा व शानदार खाना खाने के लिए जाते है, लेकिन अब लोगों का भरोसा इन होटलों से भी उठता जा रहा है।
Shri Muktsar Sahib के Kotakpura Road स्थित एक नामी होटल वालों ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसकी पूरे शहर में चर्चा हो रही है। होटल संचालकों कथित लापरवाही देखो, उन्होंने एक डेरा प्रेमी को सोया पनीर की जगह कढ़ाही चिकन खिला दिया व डेरा प्रेमी परिवार का धर्म भ्रष्ट करके रख दिया।
इतने बड़े होटल में ऐसी बड़ी लापरवाही होना, शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है व लोग अब ऐसे शानदार होटलों में जाने से कन्नी कतराने लग पड़े है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले शहर रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में पराठे से कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था, परंतु अब तो बिल्कुल ही हैरान करने वाला मामला सामने आ गया है।
शहर के Kotakpura Road स्थित इस नामी होटल में एक शुद्ध शाकाहारी परिवार को मांस खिलाकर उनके धर्म को भ्रष्ट कर दिया गया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here