Home delhi Punjab में Amit Shah की रैली में बम की धमकी:लिखा- BJP...

Punjab में Amit Shah की रैली में बम की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

22
0
Google search engine

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर हैं।

वह जालंधर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वह श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद वह परागपुर में BJP की नशामुक्त पंजाब यात्रा का समापन करेंगे। यहां वह रैली को भी संबोधित करेंगे।
इससे पहले उन्हें रैली के दौरान बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह करीब 7:07 बजे एक ई-मेल भेजा गया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली, स्कूलों, देवी तालाब मंदिर और बसों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
मेल में दावा किया गया है कि शाह की रैली के स्टेज के नीचे IED लगाया गया है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
इस बीच जालंधर पहुंचने से पहले शाह ने आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा-पंजाब में AAP सरकार के खराब कामकाज की वजह से ड्रग्स की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। पंजाब के लोग ड्रग्स के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।
शाह के लिए दो हेलीपैड बनाए गए

गृहमंत्री के आने से पहले देवी तालाब मंदिर के साथ लभू राम दोआबा स्कूल की ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया है और दूसरा हेलीपैड रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर बनाया गया है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा भाजपा में जान फूंकेगा।

गृहमंत्री पहले शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मां त्रिपुल मालिनी मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद में रैली स्थल पर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर की महारैली को केवल राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय पंजाब को नशा के खिलाफ जागरूक करने वाली बड़ी मुहिम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

नशा मुक्त यात्रा का जालंधर में होगा समापन

गृह मंत्री के दौरे से पहले पंजाब बीजेपी की तरफ से निकाली जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा का जालंधर में स्वागत के साथ समापन होगा। पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत पठानकोट जिले के माधोपुर से 18 सितंबर 2026 को हुई थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा ने लगभग 4000 किलोमीटर का सफर तय किया और राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर किया।

पंजाब भाजपा का 2027 के लिए मिशन-26

6 जिलों में भाजपा का सीटें जीतने का लक्ष्य: पंजाब भाजपा अपने मिशन 2027 के लिए 26 सीटों को साध रही है। इनमें जालंधर की 9, कपूरथला 4, नवांशहर 3, होशियारपुर 7, लुधियाना 1, फाजिल्का 1, अबोहर 1 सीट शामिल है। भाजपा सूत्रों ने दावा किया कि भाजपा इन सीटों पर खुद को सबसे ज्यादा मजबूत मानती है और इन्हीं पर फोक्स है।

सहयोगी दल की ताकत को परख रहा हाईकमान: पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी अकाली दल की ताकत को भी परख रही है। सूत्रों का कहना है कि मालवा में अकाली दल अभी तक के समीकरणों में पुराने क्लेवर में नहीं दिख रहा। शायद यही कारण है कि भाजपा और अकाली दल दोनों ने गठबंधन को लेकर कुछ भी क्लीयर नहीं किया है। भाजपा के कुछ लोगों का ये भी मानना है कि अकाली दल अपना सीएम चाहता है, इसलिए गठबंधन की वार्ता अंतिम दौर में आकर रुक गई है।

इंटर्नल सर्वे से नए सहयोगी ढूंढ रही भाजपा: भाजपा पंजाब में अब अकाली दल पर डिपेंड नहीं रहना चाहती। इसके लिए वह अपने इंटर्नल सर्वे में नए सहयोगियों की भी तलाश कर रही है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि जिस तरीके से अकाली दल वारिस पंजाब अपनी पैठ बढ़ा रहा है, वो भी उसके लिए विकल्प हो सकता है। बस पार्टी की कट्टर विचारधारा को लेकर और इससे हिंदू वोट बैंक खिसकने की चिंता को लेकर अलग-अलग एंगल पर विचार चल रहा है।

चन्नी की नई पार्टी बनाने की अटकलों पर भी नजर: पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी अभी कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। हालांकि चन्नी दावा कर चुके हैं कि वह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में कभी नहीं जाएंगे। इस बीच ये भी चर्चा है कि चन्नी चुनाव नजदीक आने पर नई पार्टी बना सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चन्नी अगर नई पार्टी बनाते हैं, तो उनके साथ भी गठबंधन करने से कोई एतराज नहीं होगा। भाजपा पंजाब में अपनी सरकार बनाकर नए विकल्प के रूप में उभरना चाहती है।

एलईडी से भाषण सुनाने का किया गया इंतजाम
पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक रैली को अब तक की बड़ी सभाओं में शामिल करने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
रैली में अमित शाह के संबोधन को सुनने के लिए पंडाल के अंदर और बाहर LED स्क्रीन लगाई गई हैं। रैली स्थल के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग जोन तैयार किए गए हैं। दोआबा, माझा और मालवा से आने वाले वाहनों के रूट के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार बसों के जरिए लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here