Home Latest News Amritsar के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान...

Amritsar के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

13
0
Google search engine

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

इनमें श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल और श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल शामिल हैं। श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल चीफ खालसा दीवान से संबंधित है। धमकी मिलने के बाद बुधवार को स्कूल पहुंच रहे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है।
सुबह करीब 9 बजे स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश आने लगे और अभिभावकों को कॉल किए गए। इनमें बिना कोई स्पष्ट कारण बताए ‘इमरजेंसी’ का हवाला देकर बच्चों को तुरंत ले जाने को कहा गया। अचानक मिले इन संदेशों के बाद अभिभावक जल्दी से स्कूल के बाहर जमा होने लगे।
बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे अभिभावक।

बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे अभिभावक।

स्कूल प्रबंधन को पैसों से संबंधित धमकी भरा संदेश मिला एक महिला अभिभावक ने बताया कि उन्हें कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है। 9वीं कक्षा के छात्र रमनदीप सिंह और कुछ अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को पैसों से संबंधित धमकी भरा संदेश मिला था। इस संदेश में मांग पूरी न होने पर स्कूल या बच्चों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसी आशंका के चलते स्कूल प्रबंधन ने सावधानी के तौर पर बच्चों की छुट्टी करने का फैसला लिया। शिक्षकों ने बच्चों को सीधे तौर पर कोई डराने वाली बात नहीं बताई।
स्कूल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान नहीं हालांकि स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से खुलकर कोई बयान सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके। इस अचानक उपजी स्थिति ने स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अमित शाह की रैली के मद्देनजर सुरक्षा अलर्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली के मद्देनजर पुलिस पहले से ही सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। दोआबा की 23 विधानसभा सीटों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर-लुधियाना हाईवे से सटे परागपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली में भाजपा की ओर से निकाली गई नशामुक्त पंजाब की 4 यात्राओं का समापन होगा।
नशा मुक्त यात्रा का जालंधर में होगा समापन गृह मंत्री के दौरे से पहले पंजाब बीजेपी की तरफ से निकाली जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा का जालंधर में स्वागत के साथ समापन होगा। पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत पठानकोट जिले के माधोपुर से 18 सितंबर 2026 को हुई थी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here