Home Latest News Asian Games: ईशा सिंह का टूटा दिल, शूटिंग में जीता सिल्वर, बराबर...

Asian Games: ईशा सिंह का टूटा दिल, शूटिंग में जीता सिल्वर, बराबर पॉइंट के बाद भी ऐसे फिसला गोल्ड

23
0
Google search engine

एशियन गेम्स 2026 में पिस्टल शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच एक अच्छी खबर आई है.

महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में भारत की ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. ईशा को फाइनल में चीन की शूटर के बिल्कुल आखिरी मौके पर हार मिली और इसलिए गोल्ड उनके हाथ से फिसल गया. इसके बावजूद ईशा ने देश की झोली में एक अहम मेडल डाला. पिस्टल शूटिंग में भारत का इन एशियन गेम्स में सिर्फ दूसरा ही मेडल है.
सोमवार 28 सितंबर को एशियन गेम्स के नौवें दिन भारत को 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में बड़ी उम्मीदें थीं. इसमें महिलाओं के 25 मीटर टीम इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी और वो मेडल से चूक गई. मगर इसी टीम में से एक ईशा सिंह ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. यहां 21 साल की भारतीय स्टार ने दमदार प्रदर्शन किया और लगातार मेडल की रेस में बनी रहीं.

इस तरह ईशा के हाथ से फिसला गोल्ड

शुरुआती 2 सीरीज (हर सीरीज में 5 शॉट) में वो पहले नंबर पर रहीं और फिर 5वीं सीरीज तक वो दूसरे स्थान पर रहीं.हालांकि 7वीं सीरीज के दौरान ईशा चौथे स्थान तक गिर गई थीं लेकिन यहां से उन्होंने वापसी की और तीसरे पर पहुंची. फिर दूसरे स्थान के लिए उनके और कोरियन शूटर किम ह्यून सूक के बीच शूट-ऑफ हुआ. लगातार दो शूट-ऑफ में बराबर पॉइंट्स के बाद तीसरे शूट-ऑफ में ईशा ने बाजी मारी और दूसरा स्थान हासिल किया
इसके बाद अगली सीरीज में ईशा और चीन की शियाओ जियारुईशियान के बीच टक्कर थी, जो पहले स्थान पर थीं. आखिरी सीरीज में ईशा ने जोरदार प्रदर्शन किया और चीनी शूटर के साथ 38-38 पॉइंट की बराबरी पर पहुंच गईं. ऐसे में गोल्ड मेडल के लिए भी शूट-ऑफ से फैसला हुआ. पहले शूट-ऑफ में दोनों के बराबर पॉइंट्स रहे, जिसके चलते दूसरे शूट-ऑफ की नौबत आई. मगर तीसरे शूट-ऑफ में ईशा चूक गईं. उनके 5 में से 2 ही शॉट निशाने पर लगे, जबकि चीनी खिलाड़ी के 3 निशाने पर लगे और इस तरह ईशा को सिल्वर मेडल मिला.

शूटिंग में अभी तक कितने मेडल आए?

ईशा का एशियन गेम्स में कुल तीसरा सिल्वर मेडल है. पिछले एशियन गेम्स में भी उन्होंने इंडिविजुअल इवेंट का सिल्वर मेडल जीता था, जबकि उसी साल टीम इवेंट में भी सिल्वर ही अपने नाम किया था. वहीं मौजूदा गेम्स में भारत की झोली से एक और गोल्ड मेडल फिसल गया, जो इन गेम्स में कई बार देखने को मिल चुका है. कुल मिलाकर ये भारत का 39वां मेडल है, जबकि पिस्टल शूटिंग में सिर्फ दूसरा ही मेडल है. इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में कमलजीत और सुरुचि ने मिलकर गोल्ड मेडल जीता था. ओवरऑल शूटिंग में भारत का इस साल ये 7वां सिल्वर और कुल 12वांं मेडल है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here