Home Latest News Jalandhar में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन...

Jalandhar में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

21
0
Google search engine

जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार देर रात निहंगों ने थाना डिवीजन नंबर 5 के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने नाम जप और सिमरन करते हुए पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने दो दिनों में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पूरा मामला 18 सितंबर का है। एक बुजुर्ग गुरुद्वारा कलगीधर साहिब से नित्यनेम करके बाहर निकले थे। इसी दौरान वहां कूड़े को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। आरोप है कि गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पक्ष के लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया।
बुजुर्ग महिला के सिर पर रॉड से वार किया इस दौरान बुजुर्ग महिला के सिर पर रॉड या डंडे से वार किया गया, जिससे वे घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार, उनके सिर में लगभग साढ़े तीन इंच गहरा कट आया है और चार टांके लगे हैं। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
थाने के बाहर बैठकर नाम जप और सिमरन करते निहंग।
थाने के बाहर बैठकर नाम जप और सिमरन करते निहंग।
जांच करने के बजाय मामले में केवल खानापूर्ति पीड़ित पक्ष और उनके वकील का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करने के बजाय मामले में केवल खानापूर्ति कर रही है। वकील साहिल ने आरोप लगाया कि गैर-संज्ञेय अपराध का मामला होने के बावजूद पुलिस बुजुर्ग बलजीत सिंह को बातचीत के बहाने घर से जबरन उठाकर थाने ले गई और उन्हें चप्पल तक नहीं पहनने दी गई।
दुकान के किराए को लेकर चला आ रहा था विवाद विवाद का एक मुख्य कारण दुकान के किराए को लेकर चला आ रहा पुराना तनाव है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे सालों से दुकान का किराया दे रहे हैं, लेकिन गुरुद्वारा कमेटी के कुछ लोग रंजिश के चलते उन्हें परेशान कर रहे हैं। इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।
आरोपियों पर सख्त धाराएं जोड़ने की मांग की पुलिस कार्रवाई से नाराज सिख संगठनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। थाने के बाहर बैठे प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से वाहेगुरु का सिमरन कर अपना रोष जता रहे हैं। उन्होंने दो दिनों के भीतर सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने और आरोपियों पर सख्त धाराएं जोड़ने की मांग की है।
ACP बोले- सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे ACP आतिश भाटिया ने कहा कि लड़ाई-झगड़े का मामला सामने आया था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। आज निहंग जत्थेबंदियां आई थीं। उन्होंने हमारे साथ कुछ बातें साझा कीं और बताया कि सभी फैक्ट्स तफ्तीश का हिस्सा बनने चाहिए। उन्हें बताया गया कि हम सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here