Home Latest News Moga Police की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 किलो भुक्की और...

Moga Police की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 किलो भुक्की और 7 हजार रुपये ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार

48
0
Google search engine

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त और 7 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार एएसआई सरताज सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुल सुआ तारांवाला के पास कार्रवाई की गई। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी बाजीगर बस्ती, मोगा के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त तथा 7 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 15, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से खरीदा गया था और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही पुलिस कथित तौर पर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। गश्त बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here