Home Latest News Asian Games 2026 Medal Tally: चीन 100 के पार, भारत ने जीते...

Asian Games 2026 Medal Tally: चीन 100 के पार, भारत ने जीते कितने मेडल? इन खिलाड़ियों ने दिलाई जीत

73
0
Google search engine

एशियन गेम्स की मेडल टैली में भारत कौन से नंबर पर पहुंच गया?

आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में भारत को कुछ खेलों में कामयाबी तो कुछ में निराशा हाथ लगी है. वहीं कई खेल ऐसे हैं, जिसमें भारत ने पहली बार मेडल जीता. भारत के लिए खेलों के 5वें दिन पहला मेडल रोइंग में आया. वहीं वुशू खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीता. भारत ने अब तक 14 मेडल जीते हैं.आइए आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों ने देश को मेडल जिताए हैं.

भारत के नाम एक गोल्ड

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में बड़ी जीत दर्ज की. मंधाना के 79, ऋचा घोष के 49 और शेफाली वर्मा के 48 रनों के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए, जवाब में श्रीलंका की टीम 69 रनों पर ढेर हो गई.

भारत के नाम 6 सिल्वर मेडल

  • एशियन गेम्स 2026 में भारत की वुशू खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीता है. उन्होंने महिलाओं के 60 किलो इवेंट में ये कमाल किया. फाइनल में रोशिबिना को चीनी खिलाड़ी ने हराया.
  • एशियन गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग के अभियान की शुरुआत मीराबाई चानू की शानदार जीत के साथ हुई. उन्होंने महिलाओं के 49 KG कैटेगरी में 198 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता.
  • महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने सिल्वर मेडल जीता.
  • महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में इलावेनिल वलारिवन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
  • पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम इवमेंट में रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लन के नाम सिल्वर मेडल हुआ.
  • पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में हिमांशु ढिल्लन ने सिल्वर मेडल जीता.

भारत के नाम 8 ब्रॉन्ज मेडल

  • अनंत जीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. इन दोनों खिलाड़ियों ने मिक्स्ड स्कीड टीम इवेंट में ये मेडल जीता.
  • भारत ने रोइंग के मेंस डबल्स स्क्ल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. भारत के लिए ये ब्रॉन्ज सलमान खान और सतनाम सिंह की जोड़ी ने हासिल कियाा.
  • शूटिंग के मेंस स्कीट इवेंट में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. भारत के लिए शूटिंग के मेंस स्कीट टीम इवेंट में अनंत जीत सिंह नारूका, मैराज खान और भावतेग सिंह गिल ने मिलकर ब्रॉन्ज जीता.
  • भारत के जय मीणा ने सॉफ्ट बॉल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
  • भारत ने विमेंस स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता है. राइजा ढिल्लन, माहेश्वरी चौहान और पारिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने 331 अंक स्कोर कर ब्रॉन्ज जीता.
  • पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
  • मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 60 किलो ग्राम वर्ग में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. ये भारत का एशियन गेम्स में पहला MMA मेडल है.
  • भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. उनको सेमीफाइनल में चीन के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा.
रैंक
देश
गोल्ड
सिल्वर
ब्रॉन्ज
कुल मेडल
1
चीन
67
24
10
101
2
जापान
15
26
33
74
3
साउथ कोरिया
9
9
26
44
4
कजाकस्तान
8
6
9
23
14
भारत
1
6
8
15
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here