Home Latest News Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, पूरा...

Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, पूरा हुआ अधूरा सपना

52
0
Google search engine

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में पहली बार मेडल जीतकर अपना सपना पूरा कर लिया है.

आखिरकार मीराबाई चानू का अधूरा सपना पूरा हो ही गया. भारत की इस वेटलिफ्टर ने एशियन गेम्स में मेडल जीत ही लिया. मीराबाई चानू ने 49 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में गोल्ड उत्तर कोरिया की खिलाड़ी को मिला. बता दें मीराबाई चानू के लिए ये मेडल बेहद खास है. इस खिलाड़ी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद वादा किया था कि वो एशियन गेम्स में मेडल जीतेंगी और ये वादा उन्होंने पूरा किया. मीराबाई ने 198 किलो वजन उठाकर पहली बार एशियन गेम्स में मेडल जीता.

मीराबाई चानू ने ऐसे जीता मेडल

मीराबाई चानू ने स्नैच में कमाल प्रदर्शन कर ही ये संकेत दे दिए कि वो जापान में मेडल जीतकर ही दम लेंगी. इस खिलाड़ी ने स्नैच में 83, 85 और 87 किलो उठाकर परफेक्ट स्टार्ट की. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किलो उठाकर सिल्वर मेडल जीत लिया. बता दें भारत ने 28 सालों के बाद एशियन गेम्स वेटलिफ्टिंग में कोई मेडल जीता है. आखिरी बार 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने ये कमाल किया था और अब मीराबाई ने अपना दम दिखाया है.

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू का प्रदर्शन

मीराबाई चानू ने 2014 में एशियन गेम्स में पहली बार हिस्सा लिया था लेकिन वो मेडल नहीं जीत पाई. 2018 में चोट के चलते उनसे फिर मेडल जीतने का मौका छिन गया. 2023 में वो चौथे स्थान पर रहीं लेकिन अब 23 सितंबर 2026 को उन्होंने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत लिया.

मीराबाई चानू का बेमिसाल करियर

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में भले ही पहली बार मेडल जीता हो लेकिन ये दिग्गज खिलाड़ी ओलंपिक से लेकर वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स तक कई मेडल अपने नाम कर चुकी है.
  • मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता है.
  • एशियन गेम्स में वो सिल्वर मेडल जीती हैं.
  • ग्लासगो CWG 2014 में वो सिल्वर मेडल जीती हैं.
  • गोल्ड कोस्ट CWG में वो गोल्ड जीतीं.
  • बर्मिंघम CWG में गोल्ड हासिल किया
  • ग्लासगो CWG में गोल्ड पर कब्जा
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here