90 के दशक की एक्ट्रेसेस रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने डांस इंडिया डांस पर अपने शुरुआती दिनों को याद किया.
90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों और उस दौर की एक्ट्रेसेस की फैन फॉलोइंग आज भी काफी मजबूत है. उस दौर में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी मेहनत से भी खास पहचान बनाई. हाल ही में दोनों ने डांस इंडिया डांस के मंच पर अपने पुराने दिनों के किस्से शेयर किए, तो 90 के दशक के बॉलीवुड की एक अलग तस्वीर सामने आई. जिसमें उन्होंने बताया कि उस समय उनका शेड्यूल कितना बिजी हुआ करता था और वो पूरे दिन सिर्फ शूटिंग ही करती थीं.
रवीना टंडन ने बताया कि 90 के दशक में वो और करिश्मा कपूर एक दिन में 6 अलग अलग प्रोडक्शन के 6 सेट पर शूटिंग करती थीं. दोनों का पूरा दिन एक सेट से दूसरे सेट तक भागते हुए गुजरता था. उन्होंने बताया कि कहीं दो घंटे, तो कहीं तीन या चार घंटे शूट करने के बाद उन्हें तुरंत दूसरे सेट के लिए निकलना पड़ता था. उन्होंने बताया कि दोनों अक्सर फिल्म सिटी में शूट करती थीं और एक सेट से दूसरे सेट तक जाने के बीच उनका टाइम कपड़े और लुक बदलने में भी जाता था.
16-17 साल की उम्र से शुरू किया काम
रवीना और करिश्मा ने बताया कि उन्होंने काफी कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. उस समय दोनों की उम्र करीब 16-17 साल थी. रवीना ने ये भी बताया कि उस टाइम उन्हें आमतौर पर मां या कोई भारी भरकम रोल नहीं मिलते थे. ऐसे में अलग-अलग फिल्मों में वो ज्यादातर जवान लड़कियों और अमीर या बिगड़े हुए बच्चों जैसे रोल निभाती थीं. वहीं एक ही दिन में कई फिल्मों की शूटिंग होने की वजह से उन्हें बार-बार अपना लुक और कॉस्ट्यूम बदलना पड़ता था.









































![raveena-tandon-and-karisma-kapoor-reveals-worked-36-hours-six-different-film-productions-same-day[1]](https://punjabbuzz.com/Hindi/wp-content/uploads/2026/09/raveena-tandon-and-karisma-kapoor-reveals-worked-36-hours-six-different-film-productions-same-day1-640x360.jpeg)






