Home Latest News Amritsar में पुलिस चौकी के बाहर युवक की हत्या:13 राउंड फायरिंग, आरोपी...

Amritsar में पुलिस चौकी के बाहर युवक की हत्या:13 राउंड फायरिंग, आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था

18
0
Google search engine

अमृतसर में मंगलवार देर रात पुलिस चौकी के सामने अंधाधुंध 13 राउंड फायरिंग कर दी गई।

वारदात में दो युवकों को गोली लगी। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात युवकों ने दोनों को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलियां चलने के बाद एक युवक चौकी के बिल्कुल सामने गिर गया। सिर-पेट में 4 गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक के पेट-टांग पर गोली लगी। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
SHO हरपाल सोही ने बताया कि युवक के साथ आरोपी की रंजिश चल रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि जिस युवक की हत्या की गई, वो आरोपी की पत्नी को 2 महीने पहले गांव से भगाकर ले गया था।
घटनास्थल से पुलिस को कई गोलियों के खोल बरामद हुए।
घटनास्थल से पुलिस को कई गोलियों के खोल बरामद हुए।
पुलिस चौकी के सामने दो युवकों पर फायरिंग
वारदात जंडियाला गुरु इलाके में नवा पिंड पुलिस चौकी के सामने हुई। इसमें गांव के ही जसपाल सिंह (34) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सुरिंदर सिंह सोनी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में बढ़ा विवाद
पुलिस के मुताबिक, जसपाल और आरोपी पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी पक्ष ने जसपाल को निशाना बनाया। फायरिंग में जसपाल को गोली लगी और उसकी मौत हो गई, जबकि सुरिंदर सिंह सोनी घायल हो गया।
फायरिंग के बाद आरोपी फरार, पहचान में जुटी पुलिस
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, आरोपियों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा रहा है।
पत्नी को भगाकर ले जाने को लेकर चल रही थी रंजिश
SHO हरपाल सोही ने बताया कि हत्या की वजह महिला से जुड़ा विवाद है। जसपाल गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी को अपने साथ ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में जसपाल की गोली मारकर हत्या की गई।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here