Home Latest News Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड ने दी दस्तक, पढ़ें IMD की...

Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड ने दी दस्तक, पढ़ें IMD की नई रिपोर्ट

51
0
Google search engine

पहाड़ी राज्यों में हालिया बारिश और बर्फबारी का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर भी साफ़ दिखाई देने लगा है।

पहाड़ी राज्यों में हालिया बारिश और बर्फबारी का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर भी साफ़ दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। हालांकि, फिलहाल बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कई प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। सबसे अधिक तापमान गुरदासपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में कल का दिन मौजूदा मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठंडक
मौसम विभाग ने बताया कि 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएँ चलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे खासकर रात के समय तापमान में और गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम की सर्दी लोगों को और महसूस होगी। दिवाली के बाद दिन के तापमान में भी ठंडक बढ़ने की संभावना जताई गई है।
13 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं
फिलहाल पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम सामान्य बना रहेगा।
महीने के अंत में बदलाव की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि महीने के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसके साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है, जिसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।
अभी कुछ दिन राहत का मौसम
अगले 5 से 7 दिनों तक मौसम शांत रहने की उम्मीद है और कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here