Home Latest News पंजाबी मॉडल ने कनाडा जाकर पति को छोड़ा:युवक के साथ लिव इन...

पंजाबी मॉडल ने कनाडा जाकर पति को छोड़ा:युवक के साथ लिव इन में रह रही, पति बोला- ₹28 लाख ठगे; अब धमकियां दिला रही

3
0
Google search engine

होशियारपुर के चब्बेवाल से चार साल पहले कनाडा गई पत्नी ने पति को छोड़ दिया।

अब वह न तो फोन उठाती है और न ही कोई जवाब देती है। पति के मुताबिक, पत्नी राजप्रीत कौर मठारू अब किसी अन्य लड़के के साथ लिव-इन में रह रही है। पत्नी ने उसे कनाडा नहीं बुलाया तो अब उसने तलाक का केस फाइल किया है।
पति ने बताया कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। उसके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह कई पंजाबी गानों में मॉडलिंग भी कर चुकी है।
2019 में राजप्रीत कौर कनाडा स्टडी वीजा पर ब्रैम्पटन गई गांव सीणा के रहने वाले नवजीत सिंह मान ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2019 में होशियारपुर की राजप्रीत कौर से हुई थी। राजप्रीत के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शादी का पूरा खर्च और उसे कनाडा भेजने की पूरी फीस उन्होंने दी। सितंबर 2019 में राजप्रीत कौर स्टडी वीजा पर कनाडा के ब्रैम्पटन चली गई।
वर्क परमिट मिलते ही बदले तेवर नवजीत ने बताया कि भारत से भेजने तक और कनाडा जाने के बाद भी उन्होंने उसे करीब 28 लाख रुपए से अधिक पैसे भेजे। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन जैसे ही उसकी पढ़ाई खत्म हुई और उसे वर्क परमिट मिला तो उसने उसे कनाडा बुलाने के लिए कागजात भेजने बंद कर दिए।
दहेज का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकियां दीं नवजीत ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि वह ब्रैम्पटन में रेशम नाम के एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। जब इस बारे में राजप्रीत के परिवार से बात की गई तो उन्होंने सुधार करने के बजाय उसके परिवार पर ही दहेज का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।
सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर है पत्नी उसने बताया कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर मशहूर है। वह कई पंजाबी गानों में मॉडलिंग भी कर चुकी है। इस धोखाधड़ी और मानसिक परेशानी के कारण उसकी मां की तबीयत काफी बिगड़ गई है। उसने इसे लेकर होशियारपुर एसएसपी दफ्तर में शिकायत दी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here