Home Latest News Jalandhar में बाइक सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर:नशे की हालत में...

Jalandhar में बाइक सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर:नशे की हालत में था, परिवार के साथ जा रहा था युवक

32
0
Google search engine

जालंधर के दर्शना नगर इलाके में गुरुवार देर रात नशे की हालत में बाइक चलाने के कारण सड़क हादसा हो गया।

नशे में धुत बाइक सवार ने सामने से आ रही एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि उस पर सवार परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित एक्टिवा ड्राइवर ने बताया कि वह परिवार के साथ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे स्पलेंडर बाइक नंबर PB 08 M 8282 के ड्राइवर ने एक्टिवा को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगना शुरू कर दिया।

भगवान की कृपा से वह और उसका परिवार बच गया

पीड़ित ने कहा कि आज भगवान की कृपा से वह और उसका परिवार बच गया, लेकिन नशे में वाहन चलाने वाले लोगों की लापरवाही से भविष्य में किसी की जान जा सकती है। उन्होंने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही PCR पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही PCR पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी सूरत सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी बाइक सवार को हिरासत में लिया

पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोपी बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here