Home Latest News 7 Dogs India Release: सलमान खान-संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ का इंडिया...

7 Dogs India Release: सलमान खान-संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ का इंडिया रिलीज का इंतजार खत्म

17
0
Google search engine

सलमान खान और संजय दत्त के फैंस के लिए खुशखबरी है.

 सलमान खान और संजय दत्त के फैंस के लिए खुशखबरी है. दोनों सुपरस्टार्स में भाई जैसा रिश्ता है और कई फिल्में भी साथ में कर चुके हैं. अब एक बार फिर दोनों बड़े पर्दे पर मिलकर धमाका करने को तैयार हैं. सलमान खान और संजय दत्त दोनों की इंटरनेशनल फिल्म 7 Dogs अब आखिरकार भारत में रिलीज होने जा रही है. सलमान खान ने खुद फिल्म की इंडिया रिलीज डेट का ऐलान किया है. बिलाल फलाह और आदिल एल अरबी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘7 डॉग्स’ 27 मई को मिडिल ईस्ट में रिलीज हुई और तब से फैंस को सलमान खान की इस फिल्म की इंडिया रिलीज का इंतजार था. इसमें सलमान खान और संजय दत्त का स्पेशल अपीयरेंस है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म भारत के सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी.

7 डॉग्स भारत में कब रिलीज होगी?

सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म ‘7 डॉग्स’ मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब भारत आ रही है. ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 21 अगस्त 2026 को भारत के थिएटरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में सलमान और संजय लीड रोल में नहीं हैं, बल्कि दोनों कैमियो करते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी के लीड एक्टर्स करीम अब्देल-अजीज और अहमद एज्ज हैं. पिछले साल फिल्म का टीजर सामने आने के बाद सलमान और संजय की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी.
टीजर के पहले ही मिनट में संजय दत्त नजर आए थे. उनके हाथ में बंदूक थी और वो किसी पर निशाना साधते दिखे थे. संजय का लुक काफी खतरनाक और सीरियस नजर आया था. वहीं, टीजर के दूसरे हिस्से में सलमान खान की एंट्री हुई थी. पिनस्ट्राइप सूट में सलमान काफी हैंडसम लग रहे थे और उनके चेहरे पर एक शातिर मुस्कान नजर आई थी.

क्या है 7 Dogs की कहानी?

इस फिल्म की कहानी इंटरपोल ऑफिसर खालिद अल-अज्जाजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीक्रेट ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट ‘7 डॉग्स’ के बड़े सदस्य गाली अबू दाऊद को गिरफ्तार करता है. एक साल बाद यही क्राइम ऑर्गनाइजेशन फिर से एक्टिव हो जाता है और पूरे मिडिल ईस्ट में ‘पिंक लेडी’ नाम की एक नई ड्रग की तस्करी शुरू कर देता है. ।फिल्म में जबरदस्त एक्शन और इंटरनेशनल स्केल पर फिल्माए गए सीन्स हैं.

7 डॉग्स की स्टारकास्ट

सलमान खान और संजय दत्त फिल्म में कैमियो रोल में हैं, जबकि करीम अब्देल-अजीज और अहमद एज्ज लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म को सऊदी अरब की General Entertainment Authority के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने प्रोड्यूस किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और संजय को फिल्म में कैमियो के लिए उनके प्रोड्यूसर के साथ करीबी रिश्तों की वजह से अप्रोच किया गया था. दोनों एक्टर्स पिछले साल फरवरी में तीन दिनों के शूटिंग शेड्यूल के लिए रियाद भी गए थे. अब भारत में फिल्म की रिलीज का ऐलान होने के बाद दोनों के फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

कई फिल्मों में किया है काम

सलमान खान और संजय दत्त इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों ‘साजन’ (1991), ‘चल मेरे भाई’ (2000) और ‘ये है जलवा’ (2002) जैसी फिल्मों में साथ नजर आए थे. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है. पिछले साल दोनों एक बार फिर इंडो-कनाडियन रैपर एपी ढिल्लों के गाने ‘Old Money’ में साथ नजर आए थे, जिसमें बॉलीवुड नॉस्टेल्जिया के साथ कंटेम्परेरी पंजाबी म्यूजिक का तड़का देखने को मिला था.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here