Home Latest News Jalandhar : स्कूल की दीवार पर खालिस्तानी नारे का दावा, जांच में...

Jalandhar : स्कूल की दीवार पर खालिस्तानी नारे का दावा, जांच में नहीं मिला झंडा

13
0
Google search engine

दीवार पर खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लिखे पाए गए।

जालंधर। नकोदर में  सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने और प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर खालिस्तानी झंडा फहराने का दावा सामने आया है। प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर यह दावा किया। सूचना मिलने पर डीएसपी ओंकार बराड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन जांच के दौरान स्कूल परिसर से कोई झंडा बरामद नहीं हुआ।
दीवार पर खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लिखे पाए गए। इस मामले के लिए दीवार पर कालिख पोतकर हटा दिया है। डीएसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में कोई झंडा बरामद नहीं हुआ है, हालांकि सोशल मीडिया के जरिये वीडियो में झंडा दिखाया गया। डीएसपी ने कहाकि घटना को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
उन्होंने कहाकि 15 अगस्त को स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और सभी अधिकारियों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरपतवंत पन्नू द्वारा वीडियो जारी की गई है, हालांकि वह वीडियो असली है या नकली इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि पन्नू ने कहा कि जिन लोगों पर लोहे की मुट्ठी से शासन किया गया हो, उन पर जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता।
SFJ ने घटना का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस मामले में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वहीं 15 अगस्त से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। अभी पुलिस की तरफ से घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। पन्नू ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान स्वतंत्रता दिवस पर जहां-जहां झंडा फहराएंगे वहां उनका विरोध किया जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here