Home Latest News Jalandhar में मिठाई की दुकान पर चोरी, दो बार आए चोर और...

Jalandhar में मिठाई की दुकान पर चोरी, दो बार आए चोर और लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

21
0
Google search engine

 मामला इनकम टैक्स कॉलोनी रोड स्थित क्वालिटी स्वीट बेकर का है।

शहर में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने एक मिठाई और बेकरी की दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला इनकम टैक्स कॉलोनी रोड स्थित क्वालिटी स्वीट बेकर का है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे दो चोर दुकान पर पहुंचे और बाहर लगे हाई सिक्योरिटी ताले तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखी तिजोरी को खंगाला और उसमें रखी 2 लाख रुपये से ज्यादा की रकम लेकर फरार हो गए।
चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी करने के करीब 30 मिनट बाद दोनों आरोपी दोबारा दुकान में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकान के दूसरे हिस्से में रखी करीब 75 हजार रुपये से अधिक की नकदी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी कर लिए।
सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी नारंगी रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहा है, जो दुकान के अंदर अलग-अलग जगहों पर तलाश करता दिखाई दे रहा है। एक अन्य फुटेज में आरोपी तिजोरी से पैसे निकालकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है।
दुकान मालिक अभिशांत ने बताया कि उन्हें चोरी की जानकारी सुबह करीब 6:15 बजे कर्मचारियों के फोन से मिली। सूचना मिलने के बाद वह करीब 6:30 बजे दुकान पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि दुकान के छह ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के मुताबिक, चोर करीब ढाई से तीन लाख रुपये की नकदी के अलावा पासपोर्ट और अन्य जरूरी कागजात भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here