Home Latest News Jalandhar में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला-...

Jalandhar में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

128
0
Google search engine

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी।

हादसे में दो से तीन मजदूर घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ड्राइवर का कहना कि सड़क पर टूटे हुए गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टकराने के कारण कार का टायर अचानक फट गया। जबकि लोगों का कहना है कि ड्राइवर नशे में था। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
अचानक ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा
जानकारी के अनुसार, हादसा आज (शनिवार को) कपूरथला रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। अचानक ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे बने गटर व पेड़ की ओर जा चढ़ा। इस दौरान वहां मौजूद मजदूर, जो आसपास के घरों में काम करते हैं, कार की चपेट में आ गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ड्राइवर बोला- गटर और सरिए से फटा टायर
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर ने दावा किया कि वह वाहन सामान्य गति से चला रहा था। उसके अनुसार, सड़क पर टूटे हुए गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टकराने के कारण कार का टायर अचानक फट गया। ड्राइवर का कहना है कि टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और मजदूरों की ओर जा चढ़ी। उसने इसे अचानक हुई दुर्घटना बताया, जो टायर फटने के कारण हुई।
पीड़ित पक्ष का आरोप- ड्राइवर नशे में था
हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों व मजदूरों के साथियों का कहना है कि घटना की वजह कुछ और थी। चश्मदीदों ने ड्राइवर के दावों को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और शहर के भीतर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे में घायल हुए दो से तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति को शांत कराया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here