Home Latest News Patiala: 22 साल के मेडिकल छात्र की बेरहमी से हत्या, PG रूम...

Patiala: 22 साल के मेडिकल छात्र की बेरहमी से हत्या, PG रूम में मिला खून से लथपथ शव, मचा हड़कंप

13
0
Google search engine

पंजाब के पटियाला से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।

पटियाला में मेडिकल स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। उसका शव पीजी में खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जबकि इसका खुलासा सोमवार को हुआ।
मृतक की पहचान मानसा जिले के बरेटा निवासी कमल कुमार के रूप में हुई है। वह पटियाला की न्यू लाल बाग कॉलोनी में स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। देर शाम तक मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए।
पीजी में खून से लथपथ पड़ा कमल का शव।
पीजी में खून से लथपथ पड़ा कमल का शव।
पिता बोले- रात 10 बजे बेटे से हुई थी बात मृतक के पिता ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी। उस समय वह बिल्कुल ठीक था। बेटे ने उन्हें बताया था कि उसने खाना खा लिया है।
युवक की हत्या के बाद उसके परिजन विलाप करते हुए।
युवक की हत्या के बाद उसके परिजन विलाप करते हुए।
जानकार युवक पर हत्या का शक पुलिस जांच में सामने आया है कि कमल के पास एक दिन पहले उसका जानकार युवक मोहित रहने के लिए आया था। हत्या के बाद से मोहित फरार है। पुलिस को शक है कि वारदात उसी ने अंजाम दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में मोहित जाते हुए दिखाई दिया है।
कमल कुमार के पिता जानकारी देते हुए।
कमल कुमार के पिता जानकारी देते हुए।
सोमवार को चला हत्या का पता पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार दिन के समय लोगों को पीजी में युवक की लाश पड़ी होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजिंद्रा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी मोहित की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here