Home Latest News Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये...

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

71
0
Google search engine

CWG 2026 के बॉक्सिंग रिंग में अगर भारत-पाकिस्तान का फाइनल होता दिखे तो हैरान मत होइएगा.

Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके समीकरण बनने शुरू हो गए हैं और अगर सबकुछ ठीक रहा तो 1 अगस्त को ग्लासगो की बॉक्सिंग रिंग में ये फाइनल होता दिखेगा. हाल ही में भारत के बॉक्सर जादूमणि सिंह ने अपने मुक्कों के जोरदार प्रहार से पाकिस्तानी बॉक्सर सुमामा रहमान को राउंड ऑफ 16 मैच में पटकनी दी थी.
इस बार रोमांच चौगुना हो सकता है क्योंकि बाजी फाइनल की होगी और दांव पर गोल्ड मेडल होगा. भारत-पाकिस्तान के बॉक्सर के बीच फाइनल के समीकरण महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में बनते दिख रहे हैं.

सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं भारत-पाक की मुक्केबाज

28 जुलाई को महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बॉक्सर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान की बॉक्सर फातिमा जाहरा ने क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की जॉर्डन विल्सन को 5-0 से हराया. वहीं भारत की प्रिया घांघस ने होम फेवरेट स्कॉटलैंड की बॉक्सर नियाह मिचेल को 4-1 से शिकस्त दी थी.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here