Home delhi Ludhiana के Aryan Gupta ने किया देश का नाम रोशन, NEET में...

Ludhiana के Aryan Gupta ने किया देश का नाम रोशन, NEET में ऑल इंडिया रैंक-1 की हासिल

4
0
Google search engine

अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए आर्यन ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासित दिनचर्या अपनाई।

लुधियाना के होनहार छात्र आर्यन गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पंजाब का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आर्यन ने यह सफलता अपनी दूसरी कोशिश में हासिल की। डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखने वाले आर्यन के माता-पिता भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं, जिससे उन्हें बचपन से ही मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए आर्यन ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासित दिनचर्या अपनाई। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह रोजाना करीब 12 से 14 घंटे पढ़ाई करते थे। बेहतर परिणाम के लिए उन्होंने अपने कई शौक और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों को सीमित कर दिया था।
आर्यन ने बताया कि उनका लक्ष्य भविष्य में ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर) बनना है। उन्होंने कहा कि अपनी दादी को कैंसर की वजह से खोने के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वह कैंसर मरीजों के इलाज और सेवा के क्षेत्र में योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे परिवार का सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और लगातार मेहनत का बड़ा योगदान है। आर्यन की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और लगन के साथ बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here