Home Latest News Mata Vaishno Devi जानें वाले यात्रियों के लिए आसान होगा सफर, जालंधर...

Mata Vaishno Devi जानें वाले यात्रियों के लिए आसान होगा सफर, जालंधर से कटरा तक वोल्वो बस सेवा हुई शुरू

1
0
Google search engine

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए जालंधर से कटरा के बीच नई वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है।

यह बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे जालंधर बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम करीब 5 बजे कटरा पहुंचेगी। इस सेवा के शुरू होने से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को अब सीधी और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिल गया है।
कटरा तक का किराया 945 रुपये
नई वोल्वो बस का कटरा तक का किराया 945 रुपये निर्धारित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बस के जरिए यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित तरीके से पूरी करने का अवसर मिलेगा।
इन पांच प्रमुख स्टॉपेज पर रुकेगी बस
जालंधर से कटरा जाने वाली यह वोल्वो बस रास्ते में टांडा, दसूहा, मुकेरियां, पठानकोट और जम्मू में निर्धारित स्टॉपेज पर रुकेगी। वापसी के दौरान भी बस इसी मार्ग और इन्हीं स्टॉपेज से होकर संचालित होगी, जिससे बीच के शहरों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
यात्रियों की मांग पर शुरू की गई सेवा
जालंधर बस स्टैंड के अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से यात्रियों की ओर से जालंधर से कटरा के लिए सीधी वोल्वो सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने इस नई सेवा को मंजूरी दी और अब इसे नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।
नई सेवा के पहले दिन 20 यात्रियों ने वोल्वो बस में सफर किया। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है और आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर बढ़ सकती हैं बसें
रोडवेज अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि इस सेवा को यात्रियों का अच्छा समर्थन मिलता है तो भविष्य में जालंधर-कटरा रूट पर अतिरिक्त वोल्वो बसें भी चलाई जा सकती हैं। इससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here