Home Latest News Punjab में 3 दिन तक बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश के...

Punjab में 3 दिन तक बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश के आसार; उमस से लोगों की बढ़ी परेशानी

1
0
Google search engine

पंजाब में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बारिश नहीं होने के कारण दिन के समय तापमान और नमी दोनों बढ़ गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए गर्म और उमस भरे मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इन 16 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला और मानसा में दिनभर गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली समेत कुल 16 जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। औसत तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में बदल सकता हैं मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here