Home Latest News Amritsar में मिला लापता युवक का शव:सिर पर चोट के निशान, 5...

Amritsar में मिला लापता युवक का शव:सिर पर चोट के निशान, 5 दिन पहले हुआ बेटी का जन्म; मां बोली- मानसिक तनाव में था

4
0
Google search engine

अमृतसर में खेतों में बने मोटर कमरे से एक युवक का शव बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान गांव थोथिया निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (28) पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह 13 जुलाई की शाम अपने मोटरसाइकिल से किसी निजी काम के लिए जंडियाला गुरु गया था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर दो दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
मानसिक तनाव और नशे की जानकारी
बुधवार को जीटी रोड के पास गांव मल्लियां स्थित दाना-पानी ढाबे के सामने खेतों में बने मोटर कमरे से गुरप्रीत सिंह का शव बरामद हुआ। मृतक की मां सुखविंदर कौर, जो गांव थोथिया की वर्तमान पंचायत सदस्य हैं, ने बताया कि गुरप्रीत पेंट का काम करता था। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और नशे का आदी भी बताया जा रहा था।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here