Home Latest News पंजाबियों के अपमान के खिलाफ ‘आप’ का भाजपा कार्यालय कमलम पर प्रदर्शन

पंजाबियों के अपमान के खिलाफ ‘आप’ का भाजपा कार्यालय कमलम पर प्रदर्शन

1
0
Google search engine

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा पंजाबियों के विरुद्ध की गई ओछी और अपमानजनक टिप्पणी ने शुक्रवार को पंजाबियत की रगों में उबाल ला दिया।

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा पंजाबियों के विरुद्ध की गई ओछी और अपमानजनक टिप्पणी ने शुक्रवार को पंजाबियत की रगों में उबाल ला दिया। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने सैक्टर-33 स्थित भाजपा मुख्यालय ‘कमलम’ को घेरकर भाजपा को यह स्पष्ट संदेश दिया कि पंजाबियों का अपमान करने वाली पार्टी के लिए चंडीगढ़ की धरती पर कोई जगह नहीं है। ‘आप’ अध्यक्ष विजयपाल सिंह के नेतृत्व में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा दफ्तर के बाहर ‘भाजपा मुदार्बाद’ के नारों से आसमान गुंजा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा का पुतला फूँकते हुए उसे ‘पंजाबियों के अपमान का प्रतीक’ करार दिया। ‘आप’ कार्यकताअरं का कहना था कि भाजपा नेताओं का अहंकार अब सिर चढ़कर बोल रहा है, जो पंजाबियों के बलिदान और उनके ऐतिहासिक योगदान को नीचा दिखाने का घिनौना प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की दमनकारी नीति के बावजूद कार्यकताअरं का जोश ठंडा नहीं पड़ा, बल्कि वे और भी अधिक उग्र होकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
नेताओं ने कहा, भाजपा यह न भूले कि पंजाबियों ने देश को अन्न दिया, आजादी दिलाई और सीमाओं पर सीना तानकर रक्षा की। मल्होत्रा की यह टिप्पणी भाजपा के उस दबी हुई नफरत का आईना है जो वे पंजाबियों के खिलाफ रखते हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मल्होत्रा को बचाकर अपनी संवेदनहीनता का परिचय दे रहा है, लेकिन अब ‘आप’ कार्यकताओं के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहे। ‘आप’ चंडीगढ़ अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा, जतिंदर पाल मल्होत्रा का यह बयान केवल राजनीतिक गलती नहीं, बल्कि पंजाबियों के स्वाभिमान पर सीधा हमला है।
यदि भाजपा को पंजाबियों के सम्मान की परवाह नहीं, तो उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदर्शन में महासचिव ओंकार सिंह औलख, पार्षद योगेश ढींगरा, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार ढालोर, हरदीप सिंह बुटेरला, विक्रांत ए. तनवर (राज्य मीडिया इंचार्ज), अंजू कत्याल, जगपाल जग्गा, ललित मोहन, देशराज सनावर, जसबीर सिंह लाडी, मीना शर्मा, तरसेम मित्तल, जस्करण मेहता, राजेश, अभिमान, गुरुदेव यादव सहित ‘आप’ के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here