प्रधानमंत्री मोदी ने G7 शिखर समिट में पश्चिम एशिया तनाव और समुद्री असुरक्षा का मुद्दा उठाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के एवियन शहर में G-7 समिट में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में तनाव और समुद्री मार्गों की असुरक्षा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. G-7 नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमले में भारतीय नाविकों की दुखद मौत पर चिंता जाहिर की. खास बात ये है कि जब मोदी नेताओं को संबोधित कर रहे थे उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहीं मौजूद थे और उनके बगल में बैठे थे. पीएम ने ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की हालिया मौतों पर चिंता जताई.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा ‘पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों की प्रगति का हम स्वागत करते हैं. इस संघर्ष के कारण क्षेत्र में हमारे मित्र देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है. होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले समुद्री व्यापार में बाधा से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है’.