Home Latest News Jalandhar में आज CM मान और केजरीवाल: साईं दास ग्राउंड में कार्यक्रम,...

Jalandhar में आज CM मान और केजरीवाल: साईं दास ग्राउंड में कार्यक्रम, भजन गायक हंसराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुतियां

1
0
Google search engine

जालंधर में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे।

सभी नेता साईं दास स्कूल ग्राउंड में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन आप नेता दीपक बाली की ओर से किया जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि 13 जून की शाम जालंधर में भगवान शिव को समर्पित एक धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है। यह विशाल धार्मिक समागम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक गायक हंसराज रघुवंशी भजनों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता से जोड़ेंगे।
साईं दास स्कूल के ग्राउंड में होगा कार्यक्रम
मेयर विनीत धीर, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा, राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम करवाया जा रहा है। साईं दास स्कूल के ग्राउंड में शाम 6.30 बजे यह कार्यक्रम होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रबंध पूरे
मंत्रियों ने कहा कि सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंधों में आयोजकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस धार्मिक समागम में श्रद्धालु के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठकर करती जालंधर की आप लीडरशिप।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठकर करती जालंधर की आप लीडरशिप।
भाईचारे की साझेदारी व एकता को और मजबूत करेगा प्रोग्राम
उन्होंने इस समागम को श्रद्धा, आस्था, विश्वास और संस्कृति का अनूठा संगम बताते हुए उम्मीद जताई कि इसमें जालंधर तथा आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि यह समागम पंजाब की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं तथा भाईचारे की साझेदारी व एकता को और मजबूत करेगा।
पंजाब सरकार का सहयोग, कार्यक्रम धार्मिक कमेटियों का
भले ही पंजाब सरकार प्रबंधों को पूरा करने में पूर्ण समर्थन कर रही है, लेकिन मुख्य तौर से यह समागम स्थानीय मंदिर कमेटियों, संत-महंतों और जालंधर वासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here