पंजाब के लोगों को मान सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दिया।
पंजाब के लोगों को मान सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दिया। वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज चंडीगढ़ में 19 नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मान सरकार ने पंजाब के लोगों को बेहतर और ज़्यादा आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का तोहफा दिया है।
उन्होंने कहा कि मान सरकार कुल 1156 बसें लोगों की सेवा में समर्पित कर रही है, जिससे यात्रा ज्यादा आरामदायक, सुरक्षित और मॉडर्न हो जाएगी। यह पंजाब में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में एक और जरूरी कदम है।
चीमा ने बताया कि मान सरकार जनता को बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के लिए 1,156 नई बसें सड़कों पर उतार रही है। इससे लोगों का सफर और आसान, सुरक्षित व आरामदायक बनेगा।