Home Latest News वित्त मंत्री बोले- पंजाब में टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं:पुरानी प्रथा खत्म करेंगे,...

वित्त मंत्री बोले- पंजाब में टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं:पुरानी प्रथा खत्म करेंगे, मंडी गोबिंदगढ़-खन्ना में 2400 मिट्रिक टन माल जब्त

4
0
Google search engine

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को कहा कि पंजाब में टैक्स चोरी की किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।

पंजाब सरकार के जीएसटी डिपार्टमेंट ने एक सप्ताह में की गई मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना में रेड के दौरान 2400 मीट्रिक टन माल पकड़ा। यह बिना बिल या फर्जी बिलों के आधार पर कारोबार में इस्तेमाल किया जा रहा था। डिपार्टमेंट ने करीब 7 करोड़ रुपए मूल्य का माल जब्त किया है और संबंधित कारोबारियों पर 3.50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को कहा कि पंजाब में टैक्स चोरी की किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। पिछली सरकारों के समय से चली आ रही टैक्स चोरी की इस प्रथा को खत्म करने के लिए मान सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो राज्यभर में पैनी नजर रख रही हैं।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कही ये अहम बातें…
  • पुरानी प्रथा पर चोट: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने साफ लहजे में कहा कि पूर्व की सरकारों के समय से जो टैक्स चोरी की प्रथा चली आ रही थी उसे मान सरकार ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी डिपार्टमेंट ने सख्ती के साथ कई लोगों पर कार्रवाई की है।
  • विशेष टीमों का जाल: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि टैक्स चोरों को दबोचने के लिए राज्य भर में स्पेशल टीमें तैनात की गई हैं, जो हर संदेहास्पद मूवमेंट पर पैनी नजर रख रही हैं। मंडी गोबिंदगढ़ व खन्ना में बड़े पैमाने पर टैक्सी चोरी की शिकायतें आई तो टीमों ने वहां पर दबिश दी।
  • व्यापारियों से सीधी अपील: वित्त मंत्री चीमा ने सभी उद्योगपतियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इमानदारी से काम करने वाले व्यापारियों व उद्यमियों के साथ हमेशा खड़ी है। इसलिए वो नियमों के दायरे में ही काम करें।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here