Home Latest News जालंधर में टिप्पर व ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, हंगामा:ट्रैक्टर चालक पर नशे में...

जालंधर में टिप्पर व ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, हंगामा:ट्रैक्टर चालक पर नशे में होने का आरोप

43
0
Google search engine

टिप्पर चालक राजबीर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से सीमेंट लोड करके आ रहा था।

जालंधर के पठानकोट बाईपास पर देर रात उस समय स्थिति बिगड़ गई,जब एक टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच टक्कर हो गई। इस घटना के बाद सड़क पर काफी हंगामा हुआ। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड करके यातायात सुचारू कराया। दोनों चालकों को थाने ले गई।
टिप्पर चालक राजबीर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से सीमेंट लोड करके आ रहा था। इसी दौरान उसके पीछे पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। राजबीर के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली पर वजन ज्यादा होने के कारण उसने उसे आगे निकलने के लिए रास्ता दिया।
टिप्पर चालक ने आरोप लगाया कि जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली आगे बढ़ने लगी, चालक ने अचानक कट मार दिया। इस वजह से ट्रैक्टर ने पीछे से टिप्पर को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टिप्पर डिवाइडर से जा टकराया और उसका टायर फट गया।
हजारों का नुकसान और नशे का आरोप
पीड़ित चालक राजबीर ने बताया कि टायर फटने और अन्य नुकसान की वजह से उसे करीब 50 हजार रुपये की चपत लगी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक नशे में धुत्त था। राजबीर के मुताबिक, उसने कई बार हॉर्न बजाया और डिप्पर भी दिए, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने ध्यान नहीं दिया।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैफिक सुचारू करने के लिए दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर सड़क किनारे करवाया और बाद में उन्हें थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि यदि दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता है, तो बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here