Home Latest News Bomb Threat: Ludhiana मेयर के दफ़्तर और Diljit Dosanjh को...

Bomb Threat: Ludhiana मेयर के दफ़्तर और Diljit Dosanjh को बम से उड़ाने की धमकी

3
0
Google search engine

लुधियाना में आज सुबह बम से उड़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

लुधियाना में आज सुबह बम से उड़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि आज नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को एक संदिग्ध और धमकी से भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में शहर के मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, यह ईमेल सुबह करीब 7:28 बजे नगर निगम कमिश्नर सहित कई सरकारी ईमेल आईडी पर भेजा गया। जिसमें अलग-अलग समय पर संभावित हमलों के बारे में लिखा गया था।
धमकी में क्या दावा किया गया
ईमेल में दोपहर 1:11 बजे मेयर कार्यालय को और रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित आवास को निशाना बनाने की बात कही गई है। संदेश में धमकी भरे शब्दों के साथ यह भी चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की सहायता करने वालों को भी नुकसान पहुंचाया जायेगा।
ईमेल के अंत में इसे “खालिस्तान नेशनल आर्मी” नामक संगठन से जोड़ा गया है। इसमें दो नाम भी दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
धमकी मिलने के बाद पुलिस और साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गए हैं। ईमेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां संभावित जोखिम को देखते हुए मेयर कार्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी में हैं। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here