Home delhi Gold-Silver Price: आज सोने की कीमतों में मामूली तेजी, चांदी के गिरे...

Gold-Silver Price: आज सोने की कीमतों में मामूली तेजी, चांदी के गिरे दाम…ये हैं लेटेस्ट रेट

13
0
Google search engine

सोने की कीमत में आज मामूली तेजी देखने को मिल रही.

देश में आज सोने और चांदी की कीमतें लगभग फ्लैट हैं. शेयर बाजार में गिरावट और रुपये में आई गिरावट के बीच गोल्ड के भाव आज सपाट हैं. खबर लिखे जाने तक सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर एमसीएक्स पर सोने के भाव में मामूली तेजी आई है. वहीं, चांदी के दाम में करीब 400 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर 5 जून 2026 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के भाव 333 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 158880 रुपये पर पहुंच गए थे. सोने का भाव 158076 रुपये पर खुला था और वह कारोबार के समय 158884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था.
Gold Price

सोने के दाम

वहीं, अगर चांदी के भाव की बात करें तो उसमें गिरावट 11 बजे के बाद बढ़ती रही. जो चांदी करीब सवा ग्यारह बजे 400 रुपये टूटकर कारोबार कर रही थी. वह कुछ ही देर में यानी 11 बजकर 22 मिनट तक करीब 900 रुपये टूटकर 2 लाख 71 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. चांदी के भाव 267400 रुपये पर खुले थे. जो कि कारोबार के समय एक बार 274145 रुपये प्रति किलोग्राम के हाई पर पहुंच गई है.

दिल्ली मुंबई में ये चल रहा है भाव

एमसीएक्स यानी वायदा बाजार में तो सोने -चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है. दूसरी ओर रिटेल मार्केट में भी इनके दाम मामूली ही बढ़-घट रहे हैं. बुलियन के डेटा का मुताबिक, आज सोने का भाव राजधानी दिल्ली में 250 रुपये की मामूली तेजी के साथ 158,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. वहीं, दूसरी ओर चांदी के भाव 720 रुपये प्रति किलोग्राम कम होकर 270,080 रुपये पर आ गए हैं.
देश का आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो वहां भी कमोवेश यही रेट चल रहा है. मुंबई में सोना करीब 240 रुपये महंगा होकर 159,070 रुपये प्रति ग्राम में बिक रहा है और चांदी 510 रुपये प्रति किलोग्राम कम होकर 270,760 रुपये पर आ गई है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here