Home Latest News Sanju Samson बनेंगे Team India के नए कप्तान? इस वजह से कटेगा...

Sanju Samson बनेंगे Team India के नए कप्तान? इस वजह से कटेगा Shreyas Iyer का पत्ता

2
0
Google search engine

Sanju Samson ने हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी.

भारतीय क्रिकेट टीम में आने वाले दिनों में बदलाव अब तय नजर आ रहा है. लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाएं अब बढ़ गई हैं. टीम को वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है और उनकी छुट्टी होती दिख रही है. इसके मद्देनजर एक बड़ा दावा किया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजू सैमसन भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान हो सकते हैं. आईपीएल खत्म होने के बाद उनकी कप्तान के रूप में नियुक्ति हो सकती है.

सैमसन को मिलेगी टीम इंडिया की कप्तानी?

टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर अटकलें लगातार जारी हैं. माना जा रहा है कि अगली बार जब टीम इंडिया इस फॉर्मेट की सीरीज में मैदान पर उतरेगी, तो एक नया कप्तान होगा. मगर नए कप्तान को लेकर अलग-अलग दावे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में पहली बार ये खुलासा किया गया था कि सेलेक्शन कमेटी मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की बैटिंग फॉर्म से बिल्कुल खुश नहीं है और इसलिए उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है. ऐसे में उनकी जगह श्रेयस अय्यर को ये जिम्मेदारी मिल सकती है.

मगर अब एक अखबार की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अय्यर नहीं बल्कि संजू सैमसन टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान हो सकते हैं. जून के अंत में जब टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलेगी तो वहां सैमसन पहली बार भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आ सकते हैं. संजू पिछले कुछ वक्त से बेहतरीन फॉर्म में हैं, जो उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान भी दिखाई थी, जब उनकी टीम में एंट्री हुई और उन्होंने खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई. तब उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था. इसके अलावा वो फिलहाल IPL 2026 में भी बल्ले से कमाल कर रहे हैं. साथ ही IPL में उन्हें कप्तानी का भी अच्छा-खासा अनुभव है.

अय्यर के मुकाबले सैमसन का पलड़ा भारी

हालांकि, इससे ठीक पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि श्रेयस अय्यर को ये जिम्मेदारी मिल सकती है. मगर ताजा रिपोर्ट के मुताबिक संजू का पलड़ा भारी है और उसकी एक बड़ी वजह है टीम इंडिया में मौजूदगी. असल में संजू पिछले करीब 2 साल से लगातार टीम का हिस्सा हैं और कई सीरीज-टूर्नामेंट खेल चुके हैं. वहीं श्रेयस अय्यर 2023 के बाद से ही टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में फिलहाल अय्यर के सामने टीम में वापसी पहली बड़ी चुनौती है, जिसकी संभावना है भी लेकिन सीधे कप्तान बनाए जाने की संभावना कम दिख रही है.

कप्तानी नहीं तो उप-कप्तानी तय!

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अगर सेलेक्शन कमेटी मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार को एक आखिरी मौका देना चाहती है तो संभावना है कि वो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे. ऐसी स्थिति में सैमसन को उप-कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. फिलहाल टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल हैं लेकिन IPL में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में उनकी स्थिति को देखते हुए सेलेक्शन कमेटी उनके बजाए सैमसन को ये जिम्मेदारी दे सकती है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here