Home Latest News Jalandhar के Jeweller से ₹35 लाख की धोखाधड़ी:लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर...

Jalandhar के Jeweller से ₹35 लाख की धोखाधड़ी:लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर पर बनवाए गहने, बाद में पैसे देने से मुकरे

2
0
Google search engine

लुधियाना में एक ज्वेलर से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।

पीएयू (PAU) थाना पुलिस ने जालंधर के एक ज्वेलर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दंपती (पति-पत्नी) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता की दुकान से 35 लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी बनवाई और बाद में पैसे देने से मुकर गए।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अनमोल नारंग जो 202/2023 शहीद ऊधम सिंह नगर, जालंधर के निवासी हैं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनके साथ एक सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की है। आरोपियों की पहचान शालिनी ग्रोवर और उनके पति रोहित ग्रोवर के रूप में हुई है, जो भामियां खुर्द चंडीगढ़ रोड लुधियाना के रहने वाले हैं।
आरोपियों ने अनमोल नारंग की ज्वेलरी शॉप (किचलू नगर ) से कुल 35 लाख 16 हजार 844 रुपए (35,16,844/-) की ज्वेलरी का ऑर्डर देकर बनवाई। जब इस भारी-भरकम रकम के भुगतान का समय आया, तो आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और ज्वेलर के साथ पूरी तरह से धोखा किया।
जांच के बाद मामला हुआ दर्ज
पीड़ित अनमोल नारंग ने इस पूरी घटना की शिकायत 7 अप्रैल 2026 को पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी थी। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की गहनता से पड़ताल की। जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप प्राथमिक तौर पर सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने थाना पीएयू में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here