Home Latest News IPL 2026: दिल्ली से जयपुर तक आज खूब लगेंगे छक्के, वैभव सूर्यवंशी...

IPL 2026: दिल्ली से जयपुर तक आज खूब लगेंगे छक्के, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 धुरंधरों के बीच तूफानी मुकाबला

2
0
Google search engine

IPL 2026 में शनिवार को डबल हेडर होने जा रहा है, जिसमें एक मुकाबला तो दिल्ली में खेला जाएगा और एक मैच जयपुर में होगा.

वैसे तो आईपीएल सीजन के दौरान हर मैच खास होता है. लगभग हर मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिलता है. मगर डबल हेडर वाले दिन मजा और रोमांच दोगुना हो जाता है. करीब 8 घंटे तक नॉन-स्टॉप टी20 क्रिकेट की धूम रहती है. आईपीएल 2026 की कहानी भी कोई अलग नहीं है लेकिन जो अलग होगा वो है शनिवार 25 अप्रैल का डबल हेडर, क्योंकि इस दिन मैदान पर उतरेंगे 3 ऐसे बल्लेबाज, जिन्होंने इस सीजन अपनी विस्फोटक बैटिंग से गेंदबाजों के दिलो-दिमाग में खौफ भर दिया है.
शनिवार को आईपीएल 2026 में दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच राजधानी नई दिल्ली में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा. ये इस सीजन का 35वां मैच है. जैसे ही ये मुकाबला खत्म होगा, दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर दूर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे. टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में लीग के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी फिर अपना जलवा दिखाने को तैयार होंगे.

घर में छक्के बरसाएंगे प्रियांश!

अब जो भी इतने दिनों से IPL देख रहा है, वो ये तो समझ ही गया होगा कि वो 3 बल्लेबाज कौन हैं, जो इन 8 घंटों में छक्के-चौकों की बारिश करेंगे. फिर भी अगर अभी याद नहीं आ रहा तो हम आपको बताते हैं. इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी, जहां मेहमान बनकर आ रहे ‘लोकल बॉय’ प्रियांश आर्या का बल्ला गरजेगा.दिल्ली के ही रहने वाले प्रियांश फिलहाल तो पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं.
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने IPL 2026 में गदर मचाया हुआ है.इस सीजन में प्रियांश ने 5 पारियों में 211 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 248.23 का है. ये इस सीजन में सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है. उन्होंने 14 चौके और 20 छक्के जड़ दिए हैं. दिल्ली के खिलाफ भी उनकी ऐसी बैटिंग का जलवा दिखे, यही फैंस को उम्मीद होगी.

वैभव vs अभिषेक- दूसरी बार बदलेगी कहानी?

इसके बाद वो मुकाबला होगा, जिसकी पहली किस्त बिल्कुल एक जैसी रही थी- सुपर फ्लॉप. जयपुर में होने वाले इस मैच में टकराएंगे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा. अपनी-अपनी टीम में बाएं हाथ के ही 2 विस्फोटक ओपनर, जो गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं. इसी सीजन में जब राजस्थान और हैदराबाद का पिछला मैच हुआ था तो दोनों ही पहली-पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए थे. ऐसे में इस बार कहानी अलग हो, यही उम्मीद है.
प्रदर्शन की बात करें तो प्रियांश आर्या के बाद बेस्ट स्ट्राइक रेट वैभव का ही है. सिर्फ 15 साल के इस छोटे सुपरस्टार ने 7 मैच में 254 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 220.86 का है. वो अब तक 26 चौके और 20 छक्के लगा चुके हैं. वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा हैं, जो 7 पारियों में 323 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. वहीं अभी तक सबसे ज्यादा 27 छक्के उनके बल्ले से निकले हैं, जिसके साथ 25 चौके भी उन्होंने जमाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का है और फिलहाल वो तीसरे नंबर पर हैं. अब शनिवार के इस सुपर-डुपर दिन पर कौन आगे निकलेगा, इसका बेसब्री से इंतजार है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here