Home delhi जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों...

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

2
0
Google search engine

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है।

जहां, रामनगर शहर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बचाव दल लगातार स्थिति को संभालने में जुट गया है।
कैसे हुआ हादसा?
अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना रामनगर क्षेत्र के कागोट गांव के पास हुई। एक यात्री बस पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी और एक दूर-दराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में एक खतरनाक मोड़ पर बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे बस सीधे गहरी खाई में गिर गई।
घायलों अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।
जांच जारी
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। यह देखा जा रहा है कि दुर्घटना चालक की गलती से हुई या सड़क की स्थिति इसके लिए जिम्मेदार थी।
इलाके में शोक का माहौल
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here